Fastjob Searchers
सबसे तेज Update!
Post Update: 15 July 2022 | 06:20 AM
भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला उम्मीदवारों से अग्निवीर (एसएसआर)/ Agniveer (SSR) -01/2022 (नवम्बर 22) बैच के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया हैं। कुल रिक्तियाँ 2800 हैं (अधिकतम 560 महिलाओं सहित), राज्यवार तरीके से निर्धारित की जाएंगी। पात्रता मानदंड और व्यापक नियम और शर्तें यहां नीचे दी गयी हैं।
पद का नाम | अग्निवीर (एसएसआर)/ Agniveer (SSR) |
संगठन का नाम | भारतीय नौसेना (Indian Navy) |
राज्य | दिल्ली |
सेवा की अवधि | चार साल |
कुल पद | 2800 |
वेतनमान | रुपये 30,000/- (वेतन वृद्धि के साथ) |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 22 जुलाई 2022 |
आवेदन पत्र भरने की लिंक | joinindiannavy.gov.in |
सहायता केंद्र | sailor@navy.gov.in |
आयु अभ्यर्थी 01 नवम्बर 1999 और 30 अप्रैल 2005 (दोनों तिथियों को मिलाकर) के बीच जन्मा हो।
10+2 परीक्षा, गणित और भौतिकी विषय एवं इन विषयों में से एक रसायन विज्ञान/जीव विज्ञान / कम्प्यूटर के सहित भारत में किसी भी स्कूली शिक्षा बोर्ड द्वारा उत्तीर्ण की हो, जिसे भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त हो ।
जाँच | पुरुष | महिला |
---|---|---|
1.6 किमी दौड़ | 6 मिनट 30 सेकेंड | 8 मिनट |
उठक बैठक | 20 | 15 |
पुश अप | 12 | - |
शिट-अप (घुटने मोड़कर) | - | 10 |
शॉर्टलिस्टिंग, उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग क्वालीफाईंग परीक्षा (10+2) में भौतिकी, गणित और इनमें से कोई एक विषय में -रसायन विज्ञान/ जीव विज्ञान/ कम्प्यूटर विज्ञान में प्राप्त कुल प्रतिशत अंक पर आधारित होगी। रिक्तियों की संख्या के चार गुना के अनुपात में राज्यवार शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। कट-ऑफ अंक एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न हो सकते हैं क्योंकि रिक्तियों को राज्यवार तरीके से आवंटित किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा तथा शारीरिक दक्षता जांच (पी एफ टी) के लिये बुलावा पत्र जारी किया जाएगा। लिखित परीक्षा और पी एफ टी के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।
मैरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, बशर्ते उम्मीदवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पी एफ टी) में उत्तीर्ण होना चाहिए। अग्निवीर (एस एस आर ) -पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए मैरिट राज्यवार तरीके से बनाई जाएगी। अग्निवीर (एस एस आर) भर्ती के लिये चिल्का में होने वाले भर्ती चिकित्सा परीक्षा के लिये कट ऑफ अंक विभिन्न राज्यों के लिए अलग अलग हो सकते हैं।
अग्निवीरों को भारतीय नौसेना में नौसेना अधिनियम 1957 के तहत चार साल की अवधि के लिए नामांकित किया जाएगा। अग्निवीरों की रैंक मौजूदा रैंक से अलग होगी। भारतीय नौसेना चार साल की नियुक्ति के बाद अग्निवीरों को सेवा में रखने के लिए बाध्य नहीं है।
अग्निवीरों को एक निश्चित वार्षिक वेतन वृद्धि के साथ रुपये 30,000/- प्रतिमाह के पैकेज का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा जोखिम, कठिनाई, पोशाक और यात्रा भत्ते का भुगतान किया जाएगा।
सेवा की अवधि पूरी होने पर अग्निवीरों को वन टाइम सेवानिधि पैकेज दिया जाएगा, जिसमें उनके मासिक योगदान के साथ साथ सरकार द्वारा समान योगदान शामिल होगा, जैसा की नीचे दर्शाया गया है:-
आवेदक इस भर्ती के लिए नौसेना की आधिकारिक भर्ती वैबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर 15 जुलाई 2022 से 22 जुलाई 2022 तक केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन का तरीका इस प्रकार है: