Fastjob Searchers

सबसे तेज Update !

BPSC AEDO Syllabus 2025 in Hindi PDF Download

Bihar Public Service Commission (BPSC) ने शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत Assistant Education Development Officer (AEDO) पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का syllabus और examination scheme आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। सभी इक्छुक और पात्र उम्मीदवार BPSC सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) का हिंदी में Syllabus डाउनलोड कर सकते हैं PDF format में निचे दिए गए लिंक से जो official notification से लिया गया हैं।

BPSC AEDO Syllabus 2025
BPSC AEDO Syllabus 2025

BPSC Assistant Education Development Officer Syllabus समरी

Recruitment Agency Bihar Public Service Commission
Department Name Education Department, Bihar
पद का नाम सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO)
कुल पद 935
Mode Of Exam CBT/ OMR
परीक्षा की अवधि 02 घंटे प्रति पत्र
साक्षात्‍कार इसमे साक्षात्‍कार नही लिया जाएगा
आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in
ऑनलाइन आवेदन करे BPSC AEDO Vacancy 2025

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी Syllabus Instructions

  • प्रत्येक प्रश्न का एक अंक निर्धारित है तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 (एक तिहाई) Negative Marking का प्रावधान है।
  • सामान्य भाषा (सामान्य अंग्रेजी एवं सामान्य हिन्दी) के पत्र मात्र Qualifying होंगे, जिसमें से प्रत्येक में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा अर्थात सामान्य अंग्रेजी एवं सामान्य हिन्दी में अलग-अलग न्यूनतम अंक प्राप्त होने पर ही अन्य पत्रों का मूल्यांकन किया जायेगा। सामान्य अंग्रेजी एवं सामान्य हिन्दी के पत्र में न्यूनतम प्राप्तांक नहीं प्राप्त होने पर अभ्यर्थिता पर विचार नहीं किया जायेगा।
  • विज्ञापित पदों के विरूद्ध नियुक्ति हेतु सुयोग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) का आयोजन किया जायेगा। इसमें साक्षात्कार नहीं लिया जायेगा। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, बिहार के संकल्प ज्ञापांक संख्या-2374, दिनांक-16.07.2007 एवं सामान्य प्रशासन विभाग के संकल्प ज्ञापांक-962, दिनांक- 22.01.2021 के अनुसार लिखित परीक्षा में शामिल सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40%, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 36.5%, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 34% एवं अनुसूचित जाति/जनजाति, महिलाओं तथा निःशक्त (दिव्यांग) उम्मीदवारों को 32% न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

BPSC AEDO Exam Scheme 2025

लिखित परीक्षा के विषय, पत्र, प्रश्नों की संख्या, परीक्षा की अवधि एवं कुल अंक निम्नांकित होंगे:-

विषय प्रश्‍नों की संख्‍या अवधि कुल अंक
भाग-1 सामान्य अंग्रेजी (30 अंक) 100 2 घंटा 100
भाग-2 सामान्य हिन्दी (70 अंक)
सामान्य अध्ययन 100 2 घंटा 100
सामान्य योग्यता (General Aptitude) 100 2 घंटा 100

BPSC AEDO Syllabus 2025 in Hindi

  • सामान्य भाषा (General Language):- सामान्य अंग्रेजी एवं सामान्य हिन्दी के प्रश्न इस तरह के होंगे की अभ्यर्थी की भाषा संबंधी प्रयोग की समझदारी की जाँच की जा सके।
  • सामान्य अध्ययन (General Studies):- सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास तथा बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएं, सामान्य भूगोल, बिहार के प्रमुख भौगोलिक प्रभाग तथा यहाँ की महत्वपूर्ण नदियां, भारत की राज्य व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था, आजादी के पश्चात् बिहार की अर्थ-व्यवस्था के प्रमुख परिवर्तन, भारत का राष्ट्रीय आन्दोलन तथा इसमें बिहार का योगदान को जांचने वाले प्रश्न होंगे।
  • सामान्य योग्यता (General Aptitude):- संख्या पद्धति से संबंधित प्रश्न, पूर्ण संख्याओं का अभिकलन, दशमलव और भिन्न, संख्याओं के बीच परस्पर संबंध, मूलभूत अंक गणितीय संक्रियाएँ, प्रतिशत, अनुपात तथा समानुपात, औसत, ब्याज एवं लाभ और हानि, सादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना, स्थान अभिविन्यास, समस्या समाधान, विश्लेषण, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, संबंध अवधारणा, अंक गणितीय तर्क शक्ति, शाब्दिक एवं चित्रात्मक वर्गीकरण, अंक गणितीय संख्या श्रृंखला, गैर-शाब्दिक श्रृंखला, कूट लेखन एवं कूट व्याख्या।

Top Blog Posts