Fastjob Searchers

सबसे तेज Update !

CG Police Constable Syllabus 2024 In Hindi PDF डाउनलोड

Chhattisgarh Police Department ने CG Police Constable भर्ती परीक्षा (written exam) 2024 के लिए syllabus और exam pattern जारी कर दिया है पुलिस में Constable GD, Constable Driver और Constable Tradesman के पदों पर सीधी भर्ती हेतु। सभी इक्छुक और योग्‍य उम्मीदवार CG Police Constable का हिंदी में लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम Syllabus ऑनलाइन पढ़ सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं PDF format में निचे दिए गए लिंक से जो आधिकारिक नोटिफिकेशन से लिया गया हैं।

CG Police Constable Syllabus
CG Police Constable Syllabus 2024

CG Police Constable Syllabus 2024 समरी

विभाग का नाम पुलिस मुख्‍यालय, छत्‍तीसगढ़
Post Name Police Constable
कुल पद 5967
परीक्षा की तिथि (संभावित) फरवरी 2024
Mode of Exam OMR Based
परीक्षा अवधि 2 घंटे
Pay Scale Pay Matrix Level 4 (Starting Salary Rs.19500/- per month)
आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in
ऑनलाइन आवेदन करे छ.ग. पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती 2024

CG Police Constable Exam Pattern 2024

निचे दिए गए संरचना के अनुसार ऑफलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन होगा जिसमे 100 वस्‍तुनिष्‍ठ प्रश्‍न होगें प्रत्‍येक प्रश्‍न के लिए 1 अंक निर्धारित हैं एवं परीक्षा की अवधि 2 घन्‍टे होगी:-

Subject Questions Marks Duration
सामान्‍य ज्ञान (General Knowledge) 50 50 120 मिनट
बुद्धि क्षमता / विश्‍लेषण क्षमता (Intelligence Ability / Analytical Ability) 25 25
अंकगणित (Arithmetic) 25 25
Total 100 100
  1. लिखित परीक्षा में वस्‍तुनिष्‍ठ प्रकार का प्रश्‍न होंगे जो ऑफलाइन (OMR Based Exam) के माध्‍यम से लिया जायेगा।
  2. लिखित परीक्षा 100 अंको की होगी, जिसकी समयावधि 2 घन्‍टे की होगी।
  3. CG Police Constable भर्ती परीक्षा में ऋणात्‍मक अंकन का प्रावधान नही हैं।

CG Police Constable Syllabus 2024

1. सामान्‍य ज्ञान (General Knowledge):

भारतीय इतिहास (Indian History), आधुनिक विश्‍व का इतिहास (History of The Modern World), भूगोल (Geography), भारतीय राजव्‍यवस्‍था (Indian Polity), भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था (Indian Economy), सामान्‍य विज्ञान (General Science), कंप्‍यूटर (Computer), समसामयिक घटनाचक्र (Current Affairs), छत्तीसगढ़ का सामान्‍य ज्ञान (General Knowledge of Chhattisgarh)

2. बुद्धि क्षमता / विश्‍लेषण क्षमता (Intelligence Ability / Analytical Ability):

वर्गीकरण (Classification), सादृश्‍यता परीक्षण (Similarity Test), वर्णमाला परीक्षण (Alphabet Test), सांकेतिक भाषा (Coding Decoding), गणितीय संक्रियाएं (Mathematical Operations), श्रृंखला (Series), दिशा परीक्षण (Direction Test), व्‍यवस्थित क्रम परीक्षण (Sitting Arrangement), रक्‍त संबंध (Blood Relation), कैलेंडर तथा घड़ी (Calandar & Watch), आरेखीय निरूपण (Diagrammatic Representation), मैट्रिक्‍स परीक्षण (Matrix Test), भाषा एवं घन तार्किक निगमन (Language and cube logical deduction), आकृति गणना परीक्षण (Shape Completion Test), कागज मोड़ना तथा काटना (Paper Fold & Cutting), दर्पण एवं जल प्रतिबिंब (Mirror & Water Reflection)

3. अंकगणित (Arithmetic):

भिन्‍न, सरलीकरण (Fraction, Simplification), वर्ग एवं वर्गमूल (Square & Square root), घतांक एवं करणी (Surds & Indices), संख्‍या पद्धति ( Number System), महत्तम समापवर्तक एवं लघुतम समापवर्त्‍य (MCM & LCM), रैखिक समीकरण (Linear Equations), औसत (Average), लाभ एवं हानि ( Prophit & Loss), बट्टा (Discount), साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्‍याज (Simple & Compound Interest), समय एवं कार्य (Time & Work), चाल समय एवं दूरी (Speed Time & Distance), क्षेत्रफल एवं परिमाप (Area & Dimension), आयतन एवं पृष्‍ठीय क्षेत्रफल (Volume & Surface Area)

CG Police Constable भर्ती चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों से संपादित की जायेगी। Constable (GD) के अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख, शारीरिक दक्षता परीक्षा (लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ एवं 800 मीटर दौड़) - 100 अंक एवं लिखित परीक्षा (सामान्य ज्ञान, बुद्धि क्षमता, विश्लेषण क्षमता तथा अंकगणित) - 100 अंक होंगी।

आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेड) के लिये दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पुरूषों अभ्यर्थियों के लिए 1500 मीटर दौड़ एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए 800 मीटर दौड़ होगी), लिखित परीक्षा - 100 अंक के साथ-साथ ट्रेड टेस्ट - 25 अंक होंगे।

राष्ट्रीय/ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में प्रवीणता एवं एन.सी.सी. 'सी' प्रमाण पत्र धारी/ एन.एस.एस. (राष्ट्रीय सेवा योजना) का प्रमाण पत्र हेतु 05-05 अंक (अधिकतम 10 अंक) बोनस के रूप में देय होंगे।

नोट:- बोनस अंक संबंधित प्रमाण पत्र ऑनलाईन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को अभ्यर्थी द्वारा आवश्यक रूप से धारित होना चाहिए।

Top Blog Posts