Fastjob Searchers

सबसे तेज Update !

JPSC CDPO Syllabus 2024 PDF डाउनलोड in Hindi

Jharkhand Public Service Commission (JPSC) ने CDPO यानी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के पदों पर नियमित नियुक्ति परीक्षा 2024 हेतू Latest Syllabus और Exam Scheme जारी कर दिया है। सभी इक्छुक और योग्‍य अभ्‍यर्थी JPSC Child Development Project Officer का हिंदी में Written Exam का पाठ्यक्रम पूर्ण Syllabus आसानी से ऑनलाइन पढ़ सकते हैं एवं इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं PDF format में निचे दिए गए लिंक से जो झारखण्‍ड लोक सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी Notification से लिया गया हैं।

JPSC CDPO Syllabus 2024
JPSC CDPO Syllabus 2024

JPSC CDPO Syllabus 2024 समरी

आयोजक का नाम झारखण्‍ड लोक सेवा आयोग (JPSC)
विभाग का नाम महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग
Post Name Child Development Project Officer
कुल पद 64
Mode of Exam OMR Based
परीक्षा अवधि प्रति पत्र 2 घंटे
साक्षात्‍कार 50 अंको का साक्षात्‍कार होगा
Pay Scale Rs.9300 - 34800/- GP-5400
आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in
ऑनलाइन आवेदन करे JPSC CDPO Vacancy 2024

JPSC CDPO Exam Scheme 2024

प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam)

Paper Subject Total Makrs Duration
पत्र-1 सामान्‍य अध्‍ययन (General Studies) 100 2 घंटे
पत्र-2 सामान्‍य अध्‍ययन (General Studies) 100

मुख्‍य परीक्षा (Main Exam)

Paper Subject Total Makrs
पत्र-1 हिन्‍दी 100
पत्र-2 सामान्‍य अध्‍ययन - I 100
सामान्‍य अध्‍ययन - II 100
पत्र-3 वैकल्पिक विषय : (i) गृह विज्ञान (ii) मनोविज्ञान (iii) समाजशास्‍त्र (iv) श्रम एवं समाज कल्‍याण 200

JPSC CDPO Syllabus 2024

प्रारंभिक एवं मुख्य (लिखित) परीक्षा का स्वरूप :-

प्रारंभिक परीक्षा :-

(i) प्रारंभिक परीक्षा के दो पत्र होंगे जो वस्तुनिष्ठ होंगे एवं प्रत्येक पत्र 100-100 अंक के होंगे, जिनका पूर्णांक 200 अंकों का होगा।

पाठ्यक्रम : पेपर-1 सामान्य अध्ययन - 100 अंकों का

  • भारतीय इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन
  • भारत एवं विश्व का भूगोल
  • भारतीय राजव्यवस्था एवं अर्थ व्यवस्था
  • झारखण्ड का इतिहास, भूगोल, अर्थ व्यवस्था एवं संस्कृति

पेपर-2 सामान्य अध्ययन-100 अंकों का

  • राज्य, देश एवं विश्व की महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाएँ
  • सामान्य विज्ञान - इसमें किसी विशेषज्ञ की आवश्यकता नहीं है एवं सुशिक्षित व्यक्ति से जानकारी की अपेक्षा रखी जाती है।
  • सामान्य मानसिक क्षमता - तर्क एवं विश्लेषणात्मक क्षमता

नोट:-

  1. दोनों प्रश्‍न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे (बहुविकल्पीय प्रश्‍न)
  2. प्रश्‍न का माध्यम हिन्दी एवं अंग्रेजी में होंगे।
  3. प्रत्येक पत्र की अवधि 2 घंटों की होगी।
  4. दृष्टिहीन अभ्यर्थियों को प्रत्येक पत्रों में बीस मिनट अतिरिक्त देय होगा।

लिखित मुख्‍य परीक्षा हेतु निम्‍न विषय होंगे :-

(क) हिन्दी - 100 अंकों का होगा। हिन्दी के अंक Qualifying होंगे। Qualifying अंक 30 होगा। इसके अंक मेधा सूची में सम्मिलित नहीं किये जायेंगे। हिन्दी विषय का पाठ्यक्रम 10वीं कक्षा के स्तर के होंगे।

(ख) सामान्य अध्ययन - दो पत्र (प्रत्येक 100 अंकों) के होंगे।

(ग) वैकल्पिक विषय :-

(i) गृह विज्ञान (ii) मनोविज्ञान (iii) समाजशास्त्र (iv) श्रम एवं समाज कल्याण। इनमें से किन्हीं एक विषय का चयन अभ्यर्थी अपनी इच्छा से कर सकेंगे। वैकल्पिक विषयों के 2 (दो) पत्र होंगे। प्रत्येक पत्र-200 अंकों का होगा।

नोट:- अभ्यर्थी द्वारा लिखित मुख्य परीक्षा हेतु वैकल्पिक विषयों में से किसी एक वैकल्पिक विषय का चयन किया जायेगा। वैकल्पिक विषय का चयन के पश्चात वैकल्पिक विषय में परिवर्तन का अनुरोध स्वीकार नहीं होगा एवं वैकल्पिक विषय का चुनाव अंतिम एवं अपरिवर्तनीय होगा।

साक्षात्कार :- मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा 50 अंकों का साक्षात्कार आयोजित किया जायेगा। तत्पश्चात आयोग द्वारा अंतिम मेधा सूची तैयार किया जायेगा।

JPSC Child Development Project Officer चयन प्रक्रिया

झारखण्‍ड बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के पदों पर भर्ती हेतू अभ्‍यर्थीयों का चयन प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination), मुख्‍य परीक्षा (Main Examination) एवं साक्षात्‍कार (Interview) के आधार पर किया जायेगा।

Jharkhand CDPO Exam 2024 न्‍यूनतम अर्हतांक

प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा हेतु न्यूनतम अर्हताएँ की गणना कार्मिक, प्रशासनिक सुधार - तथा राजभाषा विभाग के संकल्प ज्ञापांक - 3928, दिनांक - 11.08.2020 के अनुसार की जायेगी। न्यूनतम निर्धारित प्राप्तांक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। तत्पश्चात ही अंतिम मेधा सूची तैयार की जायेगी।

Category Percentage (%)
अनारक्षित 40%
पिछड़ा वर्ग-II 36.5
पिछड़ा वर्ग-1 34%
अनुसूचित जाति/ जनजाति एवं महिला 32%
आदिम जनजाति 30%
आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक 40%

Top Blog Posts