Fastjob Searchers

सबसे तेज Update !

JSSC CGL Exam Date 2024 जारी हुआ, देखे कब होगा

Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) के अंतर्गत झारखण्‍ड सामान्‍य स्‍नातक योग्‍यताधारी संयुक्‍त प्रतियोगिता परीक्षा (Jharkhand CGL Exam) 2024 के लिए लिखित परीक्षा की तिथि जारी हो गया हैं जो 28 January 2024 (रविवार) एवं 04 February 2024 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। JSSC CGL की परीक्षा राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में अवस्थित परीक्षा केन्‍द्रों पर लिया जाएगा।

JSSC CGL Exam Date 2024
JSSC CGL Exam Date 2024

JSSC CGL Exam Date 2024 समरी।

आयोजक झारखण्‍ड सरकार
विभाग का नाम झारखण्‍ड कर्मचारी चयन आयोग
परीक्षा का नाम JSSC CGL Examination 2024
Advertisement No. 10/2023 & 11/2023
Post Name Assistant Branch Officer, JSA, Planning Assistant & Other Posts
Group B and C
परीक्षा की तिथि 28 जनवरी एवं 04 फरवरी 2024
Admit Card Status जल्द ही जारी होगी।
Email Jharkhand_ssc@rediffmail.com
आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in
Download JSSC CGL Admit Card JSSC CGL Admit Card 2024

JSSC CGL Exam Date 2024

झारखण्‍ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखण्‍ड सामान्‍य स्‍नातक योग्‍यताधारी संयुक्‍त प्रतियोगिता परीक्षा (Jharkhand General Graduate Level Combined Competitive Examination) 2024 के अंतर्गत कुल 2025 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं जिसका आवेदन 20-06-2023 से 19-07-2023 तक ऑनलाईन के माध्‍यम से लिया गया था। लिखित परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी 2024 (रविवार) एवं 04 फरवरी 2024 (रविवार) को किया जाएगा, वैसे अभ्‍यर्थी जो इस भर्ती के लिए पूर्व में आवेदन किया हैं वे परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक आयोग के अधिकृत वेबसाइट www.jssc.nic.in पर यथाशीघ्र प्रकाशित किया जायेगा।

JSSC CGL Exam 2024 का स्‍वरूप।

आयोग द्वारा OMR आधारित परीक्षा ली जायेगी। परीक्षा यदि विभिन्न समूहो में लिया जाता है तो अभ्यर्थियों के प्राप्तांक का Normalisation किया जायेगा। अभ्यर्थियों की मेधा सूची उनके प्राप्तांक के Normalised अंक के आधार पर तैयार किया जायेगा तथा परीक्षाफल प्रकाशन के पश्‍चात उन्हें Normalised अंक ही दिया जायेगा।

  • परीक्षा एक चरण (मुख्य परीक्षा) में ली जायेगी।
  • परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर युक्त होंगे। एक प्रश्न का पूर्ण अंक 3 (तीन) होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 (तीन) अंक दिये जायेंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 (एक) अंक की कटौती की जायेगी।
  • भाषा विषयों को छोड़कर अन्य विषयों के प्रश्न हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में होंगे।
  • मुख्य परीक्षा के लिए तीन पत्र होंगे। यह परीक्षा तीन पालियों में ली जायेगी। प्रत्येक पत्र के परीक्षा की अवधि 2 घंटा की होगी।

JSSC CGL Exam Scheme 2024

पत्र - 1 (Paper-1) (भाषा ज्ञान) : कुल प्रश्‍न - 120, परीक्षा अवधि - 2 घंटा

विषय प्रश्‍नों की संख्‍या परीक्षा अवधि
हिन्‍दी भाषा ज्ञान (Hindi Language Knowledge) 60 2 घंटा
अंग्रेजी भाषा ज्ञान (English Language Knowledge) 60
कुल 120

भाषा ज्ञान में प्राप्त अंक मात्र अर्हक (Qualifying) होगा, जिसमें उत्तीर्ण होने के लिए हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा ज्ञान में प्राप्त अंको को जोड़ कर 30% अंक प्राप्त करना निर्धारित रहेगा। इस पत्र में प्राप्त अंक मेधा सूची निर्धारण के लिए नहीं जोड़ा जायेगा।

पत्र - 2 (Paper-2) चिन्हित जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा : कुल प्रश्न - 100, परीक्षा अवधि - 2 घंटा

हिन्दी/ अंग्रेजी/ उर्दू/ संथाली/ बंगला/ मुण्डारी (मुण्डा)/ हो/ खड़िया/ कुडूख (उरांव)/ कुरमाली/ खोरठा/ नागपुरी/ पंचपरगनिया/ उड़िया/ संस्कृत में से किसी एक भाषा की परीक्षा विकल्प के आधार पर अभ्यर्थी दे सकेंगे। इस परीक्षा में संबंधित भाषा के 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जायेंगे।

चिन्हित जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा में 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

पत्र - 3 (Paper-3) (सामान्य ज्ञान) : कुल प्रश्न - 150, परीक्षा अवधि - 2 घंटा

विषय प्रश्‍नों की संख्‍या
(क) सामान्य अध्ययन (General Studies) 30
(ख) सामान्य विज्ञान (General Science) 20
(ग) सामान्य गणित (General Mathematics) 20
(घ) मानसिक क्षमता जाँच (Mental Ability Test) 20
(ङ) कम्प्यूटर का ज्ञान (Computer Knowledge) 20
(च) झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान (Knowledge Related to Jharkhand State) 40
Total 150

सामान्य ज्ञान परीक्षा में 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

Note : पत्र-1 (भाषा ज्ञान) की परीक्षा में न्यूनतम अर्हतांक 30% (तीस प्रतिशत) है। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए चयन हेतु असफल/ अयोग्य माने जायेंगे तथा ऐसे अभ्यर्थियों के पत्र-2 एवं पत्र-3 का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा। इसी तरह चिन्हित क्षेत्रीय/ जनजातीय भाषा प्रश्न पत्र-2 में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के प्रश्न पत्र-3 का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा।

JSSC CGL Exam Admit Card डाउनलोड कैसे करें?

Jharkhand CGL Exam प्रवेश पत्र को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए निम्‍न सरल चरण दिए गए हैं:

  • सबसे पहले झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jssc.nic.in को खोलें।
  • मुख पृष्ठ पर "Important Links" अनुभाग के अंतर्गत "Admit Card" के रूप में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • JSSC Admit Card पेज खुलने के बाद दिए गए लिंक "Admit Card Link for JGGLCCE-2023" पर क्लिक करें।
  • आपको झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE) 2023 के Admit Card Download पेज पर पुनः प्रेषित किया जाएगा।
  • Admit Card Download पेज पर Admit Card Login सेक्शन के तहत निर्दिष्ट स्‍थान में अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि सही ढंग से दर्ज करें।
  • आगे बढ़ने के लिए पेज में दिखाए गए कैप्चा कोड सही ढंग से दर्ज करें।
  • अंत में अपना Admit Card डाउनलोड करने के लिए "Login" बटन पर क्लिक करें और आप PDF में डाउनलोड कर सकते हैं या भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले सकते हैं।

Top Blog Posts