Fastjob Searchers

सबसे तेज Update !

UP Police Constable Syllabus 2026 PDF डाउनलोड In Hindi

Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (UPPRPB) ने Police Constable भर्ती परीक्षा (written exam) 2026 के लिए नवीनतम syllabus और exam pattern जारी कर दिया है पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती हेतु। सभी इक्छुक और पात्र उम्मीदवार UP Police Constable का हिंदी में लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम पूर्ण Syllabus ऑनलाइन पढ़ सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं PDF format में निचे दिए गए लिंक से जो आधिकारिक नोटिफिकेशन से लिया गया हैं।

UP Police Constable Syllabus 2026
UP Police Constable Syllabus 2026

UP Police Constable Syllabus 2026 समरी

विभाग का नाम उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड
Post Name Police Constable
कुल पद 32,679
परीक्षा की तिथि (संभावित) मार्च 2026
Mode of Examination OMR Based
परीक्षा अवधि 2 घंटे
साक्षात्‍कार इसमे साक्षात्‍कार नहीं लिया जाएगा
Pay Scale Rs. 21700 - 69100/- Level-3
ऑनलाइन आवेदन करे यूपी पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती 2026

UP Police Constable Exam Scheme 2026

निचे दिए गए संरचना के अनुसार ऑफलाइन (OMR Based Exam) लिखित परीक्षा का आयोजन होगा जिसमे 150 वस्‍तुनिष्‍ठ प्रश्‍न होगें प्रत्‍येक प्रश्‍न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं एवं परीक्षा की अवधि 2 घन्‍टे होगी:-

Subject Questions Max. Marks Duration
सामान्‍य ज्ञान (General Knowledge) 150 300 120 मिनट
सामान्‍य हिन्‍दी (General Hindi)
संख्‍यात्‍मक एवं मानसिक योग्‍यता (Nemerical and Mental Ability)
मानसिक अभिरूचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता (Mental Aptitude, I.Q. and Reasoning Ability)

UP Police Constable Syllabus 2026 In Hindi

1. सामान्‍य ज्ञान (General Knowledge):

सामान्य विज्ञान, भारत का इतिहास, भारतीय संविधान, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति, भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार, जनसंख्या, पर्यावरण एवं नगरीकरण, भारत का भूगोल तथा विश्व भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, उ०प्र० की शिक्षा संस्कृति और सामाजिक प्रथाओं के सम्बन्ध में विशिष्ट जानकारी, उ०प्र० में राजस्य, पुलिस व सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था, मानवाधिकार, आंतरिक सुरक्षा तथा आतंकवाद, भारत और उसके पड़ोसी देशों के बीच सम्बन्ध, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के समसामयिक विषय, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय सगठन, विमुद्रीकरण और उसका प्रभाव, साइबर क्राइम, वस्तु एवं सेवाकर, पुरस्कार और सम्मान, देश / राजधानीं / मुद्रायें, महत्वपूर्ण दिवस, अनुसंधान एवं खोज, पुस्तक और उनके लेखक, सोशल मीडिया कम्युनिकेशन।

2. सामान्‍य हिन्‍दी (General Hindi):

1. हिन्दी और अन्य भारतीय भाषायें, 2. हिन्दी व्याकरण का मौलिक ज्ञान हिन्दी वर्णमाला, तदभव तत्सम, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थक, वाक्यांशों के स्थान पर एक शब्द, समरूपी भिन्नार्थक शब्द, अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना, लिंग, वचन, कारक सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, काल, वाच्य, अव्यय, उपसर्ग, प्रत्यय, सन्धि, समास, विराम चिन्ह, मुहावरे एवं लोकोक्तियां रस, छन्द, अलंकार आदि, 3. अपठित बोध, 4. प्रसिद्ध कवि लेखक एवं उनकी प्रसिद्ध रचनायें, 5 हिन्दी भाषा में पुरस्कार, 6. विविध।

3. संख्‍यात्‍मक एवं मानसिक योग्‍यता (Nemerical and Mental Ability):

(क) संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability) : Number System- संख्या पद्धति, Simplification- सरलीकरण, Decimals and Fraction- दशमलव और भिन्न, Highest common factor and lowest common multiple- महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्तक, Ratio and Proportion- अनुपात और समानुपात, Percentage- प्रतिशतता, Profit and Loss- लाभ और हानि, Discount- छूट, Simple interest- साधारण ब्याज, Compound interest- चक्रवृद्धि ब्याज, Partnership- भागीदारी, Average- औसत, Time and Work- समय और कार्य, Time and Distance- समय और दूरी, Use of Tables and Graphs- सारणी और ग्राफ का प्रयोग, Mensuration- क्षेत्रमिति, Arithmetical computations and other analytical functions- अंकगणितीय संगणना व अन्य विश्लेषणात्मक कार्य, Miscellaneous- विविध।

(ख) Logical Diagrams-तार्किक आरेख : Symbol Relationship Interpretation संकेत सम्बन्ध विश्लेषण, Perception Test-प्रत्यक्ष ज्ञान बोध, Word formation Test-शब्द रचना परीक्षण, Letter and number series अक्षर और संख्या श्रृंखला, Word and alphabet Analogy शब्द और वर्णमाला में आंशिक समरूपता, Common Sense Test व्यावहारिक ज्ञान परीक्षण, Direction sense Test दिशा ज्ञान परीक्षण, Logical interpretation of data- आंकड़ों का तार्किक विश्लेषण, Forcefulness of argument प्रभावी तर्क, Determining implied meanings अंतर्निहित भावों का विनिश्चय करना।

4. मानसिक अभिरूचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता (Mental Aptitude, I.Q. and Reasoning Ability):

Relationship and Analogy Test : सम्बन्ध व आंशिक समानता परीक्षण, Spotting out the dissimilar-असमान को चिन्हित करना, Series Completion Test श्रृंखला पूरी करने का परीक्षण, Coding and Decoding Test संकेत लिपि और सांकेतिक लिपि को समझना, Direction Sense Test दिशा ज्ञान परीक्षण, Blood Relation रक्त सम्बन्ध, Problems based on alphabet वर्णमाला पर आधारित प्रश्न, Time sequence test समय-क्रम परीक्षण, Venn Diagram and chart type test वेन आरेख और चार्ट सदृश परीक्षण, Mathematical ability Test गणितीय योग्यता परीक्षण, Arranging in order क्रम में व्यवस्थित करना।

Analogies समरूपता, Similarities समानता, Differences भिन्नता, Space visualization खाली स्थान भरना, Problem solving समस्या को सुलझाना, Analysis judgement विश्लेषण निर्णय, Decision making निर्णायक क्षमता, Visual memory दृश्य स्मृति, Discrimination विभेदन क्षमता, Observation पर्यवेक्षण, Relationship सम्बन्ध, Concepts अवधारणा, Arithmetical reasoning अंकगणितीय तर्क, Verbal and figure classification शब्द और आकृति वर्गीकरण, Arithmetical number series अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, Abilities to deal with abstract ideas and symbols and their relationships अमूर्त विचारों व प्रतीकों तथा उनके सम्बन्धों से सामंजस्य की क्षमता।

UP Police Constable Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया

यूपी पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती की जारी कि गई आधिकारिक नोटिफेकशन के अनुसार चयन प्रक्रिया OMR उत्‍तर पत्रक पर आधारित लिखित परीक्षा (Written Examination), शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test), शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test) एवं अभिलेखों की संवीक्षा (Document Verification) के आधार पर किया जाएगा।

Top Blog Posts

UP Police Constable Syllabus 2026 FAQs