Fastjob Searchers

सबसे तेज Update !

UP TET Syllabus 2026 in Hindi PDF Download Paper I, II

Uttar Pradesh Education Service Selection Commission (UPESSC) ने Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UP TET) Paper- I and II 2026 के लिए Latest Syllabus और Exam Scheme जारी कर दिया हैं। सभी इक्छुक और पात्र उम्मीदवार UPTET का हिंदी में Syllabus डाउनलोड कर सकते हैं PDF Format में निचे दिए गए लिंक से, जो आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी अधिसूचना से लिया गया हैं।

UP TET Syllabus 2026
UP TET Syllabus 2026

UP TET Exam Syllabus 2026 Summary

राज्‍य का नाम उत्‍तर प्रदेश
परीक्षा आयोजक उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग
परीक्षा का नाम उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026
Class 1-5 and 6-8
Examination Date 02, 03 and 04 July 2026
Mode of Exam OMR Based
परीक्षा अवधि 150 मिनट
प्रश्‍नों की संख्‍या 150
Official Website upessc.up.gov.in
ऑनलाइन आवेदन करे UP TET 2026 Apply

UP TET Exam Scheme and Syllabus 2026

1. For Primary (Class I-V)

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) -2026 की लिखित परीक्षा हेतु प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा योजना निम्नवत है:-

विषय वस्‍तु प्रश्‍नों की संख्‍या अंक
बाल विकास एवं शिक्षण विधि (अनिवार्य) 30 30
भाषा प्रथम (हिन्दी) (अनिवार्य) 30 30
भाषा द्वितीय (अंग्रेजी / उर्दू / संस्कृत) (अनिवार्य) 30 30
गणित (अनिवार्य) 30 30
पर्यावरणीय अध्ययन (अनिवार्य) 30 30
Total 150 150

2. For Higher Primary (Class VI-VIII)

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) - 2026 की लिखित परीक्षा हेतु उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा योजना निम्नवत है:-

विषय वस्‍तु प्रश्‍नों की संख्‍या अंक
बाल विकास और शिक्षण विधि (अनिवार्य) 30 30
भाषा प्रथम हिन्दी (अनिवार्य) 30 30
भाषा द्वितीय (अंग्रेजी/ उर्दू/ संस्कृत) (अनिवार्य) 30 30
(क) गणित एवं विज्ञान शिक्षक के लिए गणित/ विज्ञान 60 60
(ख) सामाजिक अध्ययन या सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए सामाजिक अध्ययन
(ग) अन्य किसी शिक्षक के लिए (क) अथवा (ख) कोई भी
Total 150 150

3. परीक्षा की अवधि तथा स्वरूप (कक्षा 1 से 5 एवं 6 से 8):-

  • परीक्षा की अवधि ढाई घण्टा अर्थात् कुल 150 मिनट होगी।
  • परीक्षा के समस्त प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे, प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे।
  • नकारात्मक मूल्यांकन नहीं होगा।
  • प्रश्नों की संख्या 150 होगी, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • प्रश्न पत्र का माध्यम 'हिन्दी' तथा 'अंग्रेजी' होगा (भाषा के विषयों को छोड़कर)।

UPTET 2026 Qualifying Marks

  1. UP-TET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियो के अंकों का विवरण आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। पूर्णांक 150 में से 90 अंक अर्थात 60 प्रतिशत और अधिक अंक प्राप्त करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा।
  2. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / ई०डब्ल्यू०एस० / स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित / भूतपूर्व सैनिक व दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अर्हक अंक 55 प्रतिशत अर्थात् पूर्णांक 150 में से 82 अंक होगा।
  3. UP-TET में अर्हता प्राप्त करने से किसी व्यक्ति का भर्ती / रोजगार के लिए अधिकार नहीं होगा क्योंकि यह नियुक्ति के लिए केवल पात्रता मानदण्डों में से एक है।

Top Blog Posts